Vastu Tips For Locker: घर में तिजोरी रखने की कौन सी जगह है सही? कहां नहीं रखें अपना धन

Vastu Tips For Locker कैश लॉकर या तिजोरी का मुख्य उद्देश्य इसमें रखे धन व मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा उसमें वृद्धि और उसकी बचत करना है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आप वास्तु शास्त्र में कैश लॉकर के सम्बन्ध में दिए गए कुछ महत्वपूर्ण नियम अपना सकते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 01:58 PM (IST)
Vastu Tips For Locker: घर में तिजोरी रखने की कौन सी जगह है सही? कहां नहीं रखें अपना धन
घर में तिजोरी रखने की कौन सी जगह है सही?

Vastu Tips For Locker: अगर आपको निरंतर धन हानि हो रही है या अगर आपका कमाया धन घर में अधिक समय तक टिक नहीं पाता है, तो ऐसी परिस्थिति में कैश लॉकर या तिजोरी को सही स्थान पर रखने की आवश्यकता है। कैश लॉकर या तिजोरी का मुख्य उद्देश्य इसमें रखे धन व मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा, उसमें वृद्धि और उसकी बचत करना है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आप वास्तु शास्त्र में कैश लॉकर के सम्बन्ध में दिए गए कुछ महत्वपूर्ण नियम अपना सकते हैं। तो आइये वास्तुशास्त्री संजय कुड़ी से जानते हैं कैश लॉकर के लिए वास्तु के सिद्धांत।

कैश लॉकर रखने के लिए दिशा

कैश लॉकर रखने की जगह का निर्धारण इस बात से किया जाता है कि उसमें रखने जाने वाले धन का इस्तेमाल किस प्रकार से किया जा रहा है। क्या आप लॉकर का इस्तेमाल लम्बे वक्त तक धन, गहने-जेवरात और अन्य मूल्यवान वस्तुएं रखने के लिए कर रहे हैं या फिर कि रोजाना के इस्तेमाल के धन को रखने के लिए कर रहे हैं। अगर लम्बे समय तक मूल्यवान वस्तुओं को रखने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो फिर इसके लिए सर्वोत्तम दिशा पश्चिम या पश्चिमी नैऋत्य होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए आप कैश लॉकर को उत्तर दिशा में रख सकते हैं। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा के रूप में जानी जाती है। यहां रखा कैश लॉकर आपके धन में वृद्धि करेगा।

ध्यान में रखने योग्य बातें

1- उत्तर-पूर्व दिशा में तिजोरी रखने से बचें। यह धनहानि का कारण बन सकती है।

2- इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा भी तिजोरी रखने के लिए अनुपयुक्त है। यहां पर रखा धन अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा।

3- सुरक्षा के लिहाज से कैश लॉकर को घर के मुख्य द्वार से अधिकतम दूरी पर रखें।

4- तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर की ओर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि इसका मुंह कभी भी दक्षिण की ओर नहीं खुले।

5- कैश लॉकर के लिए तरह-तरह के रंगों का प्रयोग करने से बचें। इसके लिए क्रीम या ग्रे कलर सर्वोत्तम होते हैं।

6- तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखें। इसमें कुछ चांदी के सिक्के भी रखे जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी