Feng Shui Wealth Tips: घर पर रखें फेंगशुई ऊंट, मिलेगी तरक्की और होगा आर्थिक लाभ

Feng Shui Wealth Tips फेंगशुई ऊंट से व्यापार और नौकरी में तरक्की पाई जा सकती है। इसे घर पर रखने से धन लाभ या आर्थिक उन्नति होती है। आइए जानते हैं फेंगशुई ऊंट के बारे में और इसका प्रभाव..

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:35 AM (IST)
Feng Shui Wealth Tips: घर पर रखें फेंगशुई ऊंट, मिलेगी तरक्की और होगा आर्थिक लाभ
घर पर रखें फेंगशुई ऊंट, मिलेगी तरक्की और होगा आर्थिक लाभ

Feng Shui Wealth Tips: चीन में वास्तुशास्त्र के विज्ञान को फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। फेंगशुई के माध्यम से हम अपने घर, ऑफिस की चीजों को व्यवस्थित कर जीवन में सफलता और सकारात्मकता पा सकते हैं। फेंगशुई में प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक दोनों तरह की वस्तुओं के संयोजन से जीवन को व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है,फेंगशुई ऊंट जिसके इस्तमाल से व्यापार और नौकरी में तरक्की पाई जा सकती है। इसे घर पर रखने से धन लाभ या आर्थिक उन्नति होती है। आइए जानते हैं फेंगशुई ऊंट के बारे में और इसका प्रभाव..

व्यापार और नौकरी में तरक्की

फेंगशुई में ऊंट को संघर्ष और कड़ी मेहनत का प्रतीक माना जाता है, जो विषम परिस्थितियों में भी सफलता अर्जित करता है। फेंगशुई के अनुसार अगर आपके ऑफिस या कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति रहती है या काम का माहौल अच्छा नहीं रहता तो कार्यस्थल पर फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे तनाव का महौल सही होगा तथा कर्मचारियों का मन काम में लाएगा जो व्यापार में तरक्की लाएगा।

धनलाभ या आर्थिक उन्नति

घर में फेंगशुई ऊंट के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर को ड्राईंग रूम या लिविंग रूम के उत्तर-पश्चिम कोने में रखने से धन लाभ के संयोग बनते हैं। घर में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है, घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। जो आपकी आर्थिक उन्नति के द्वार खोलती है।

करियर और शिक्षा में सफलता

करियर या शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपने स्टडी रूम में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति या फोटो रखनी चाहिए। इससे मन-मष्तिस्क शान्त रहता है तथा सही डायरेक्शन में फोकस करने में मदद मिलती है तथा कठिन संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी