Kapdon Ka Vastu Shastra : कपड़ों के वास्तु से शनि दोष को करें दूर, जानिये इसके उपाय

Kapdon Ka Vastu Shastra वास्तु के अनुसार अगर आपके कपड़े पुराने हो गए हैं जिन्हें आप नहीं पहनना चाहते हैं तो उन्हें किसा गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इससे व्यक्ति पर शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 07:32 AM (IST)
Kapdon Ka Vastu Shastra : कपड़ों के वास्तु से शनि दोष को करें दूर, जानिये इसके उपाय
कपड़ों के वास्तु से शनि दोष को करें दूर, जानिये इसके उपाय

Kapdon Ka Vastu Shastra : वास्तु के अनुसार जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए व्यक्ति बहुत सारे उपायों का प्रयोग करता है। व्यक्ति अपने आस-पास की सभी चीजों को व्यवस्थित रखने की कोशिश करता है। जिससे जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। वास्तु के अनुसार, हमारे समीप के वातावरण का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसी तरह हमारे कपड़े कैसे होने चाहिए? कपड़ों को लेकर कौन-कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए। कपड़ा हमारे व्यक्तित्व का परिचायक होता है। इससे हमारे जीवन के व्यवहार का झलक दिखाई पड़ता है। आज हम कपड़े को लेकर 5 प्रमुख बातों का उल्लेख करेंगे। 

1. वास्तु के अनुसार शनिवार के दिन नये कपड़े नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा विचार बना रहे हैं तो इस विचार को त्याग दीजिये। इस दिन कपड़ा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।  

2. वास्तु के अनुसार अगर आपके कपड़े पुराने हो गए हैं। जिन्हें आप नहीं पहनना चाहते हैं, तो उन्हें किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इससे व्यक्ति पर शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

3. वास्तु के अनुसार जले और फटे कपड़े पहनने से शारीरिक क्षमता और ऊर्जा नष्ट होती है। इसके अलावा जीवन में नकारात्मकता का आगमन होता है। 

4. वास्तु के अनुसार शुक्रवार के दिन नए कपड़े खरीदना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। प्रत्येक सुबह नहा धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनने से साकारत्मक ऊर्जा का आगमन होता है। 

5. वास्तु के अनुसार, धुले कपड़ों को सूखने के लिए कभी भी रात में घर के बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। इससे घर की सुख समृद्धि को ग्रहण लग जाता है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी