Hanuman Jayanti Vastu Tips: घर में लगाएं हनुमान जी की ऐसी तस्वीरें, दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां

Hanuman Jayanti Vastu Tips हनुमान जयंती 27 अप्रैल की है। यह चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। हनुमान जयंती के दिन आपको वास्तु के अनुसार किस स्वरूप की पूजा की जानी चाहिए यह हम आपको यहां बता रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 10:13 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 10:13 AM (IST)
Hanuman Jayanti Vastu Tips: घर में लगाएं हनुमान जी की ऐसी तस्वीरें, दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां
Hanuman Jayanti Vastu Tips: घर में लगाएं हनुमान जी की ऐसी तस्वीरें, दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां

Hanuman Jayanti Vastu Tips: हनुमान जयंती 27 अप्रैल की है। यह चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। ऐसा कहा जाता है राम जी की लम्बी उम्र के लिए हनुमान जी ने एक बार पूरे शरीर पर सिंदूर चढ़ा लिया था। यही कारण है कि हनुमान जी को सिंदूर बेहद प्रिय है और इसे चोला भी कहा जाता है। हनुमान जयंती के दिन आपको वास्तु के अनुसार किस स्वरूप की पूजा की जानी चाहिए यह हम आपको यहां बता रहे हैं।

1. आपको अपने घर में हनुमान जी की श्री राम के चरणों में बैठी तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही विश्वास भी बढ़ता है।

2. अगर घर में श्री राम की अराधना करते हुए और श्री राम का कीर्तन करते हुए तस्वीर लगाई जाए तो घर के सदस्यों के बीच धार्मिक भावना बनी रहती है।

3. अगर आप घर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें हनुमान जी ने पर्वत उठाया हुआ है तो घर के सदस्यों में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।

4. अगर घर में हवा में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाई जाए तो जीवन में सफलता, उमंग और उत्साह हासिल होता है। साथ ही करियर में तरक्की भी होती है।

5. अगर घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के हनुमान जी की बैठी हुई मुद्रा में फोटो लगाई जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति आती है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी