Vastu Tips : जानिये पर्स में क्या रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है

Vastu Tip जीवन में पैसे की कमी से बहुत सारे कष्ट का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी बहुत मेहनत के बाद भी पैसे की किल्लत होती है। इसलिए पैसा वाली जगह पर अनुपयोगी और अपवित्र चीज नहीं रखनी चाहिए।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:00 AM (IST)
Vastu Tips : जानिये पर्स में क्या रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है
जानिये पर्स में क्या रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा से धन संपदा, वैभव आदि का आगमन होता है। जीवन में पैसे की कमी से बहुत सारे कष्ट का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी बहुत मेहनत के बाद भी पैसे की किल्लत होती है, इसलिए पैसा वाली जगह पर अनुपयोगी और अपवित्र चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा हम पर से चली जाए। आइये जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पर्स में क्या रखा चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। 

पर्स में रखे इन चीजों को

1. वास्तु के अनुसार पर्स में सोने या चांदी का सिक्का रखने से धन लाभ होता है। हालांकि इसे रखने से पहले माँ लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श जरुर कराएं। 

2. वास्तु के अनुसार लाल रंग के कागज़ पर अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांधकर पर्स में रखें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चावल रखने से आपको अनचाहे खर्चों से राहत मिलती है और पैसों में बढ़ोतरी होती है।

4. वास्तु के अनुसार माँ लक्ष्मी की बैठी हुई तस्वीर पर्स में रखने से कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती है।

भूलकर भी ना रखें पर्स में

1. वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भी बेकार कागज़, कटे-फटे नोट, ब्लेड, इससे माँ लक्ष्मी नाराज होती है और आपको धन का अभाव हो सकता है।

2. वास्तु के अनुसार पर्स में  उधारी के कागज़, पुराने बिल आदि नहीं रखने चाहिए इससे माँ लक्ष्मी नाराज होती है और आपको धन का अभाव हो सकता है।

 3. वास्तु के अनुसार पर्स में मरे हुए आदमी की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। 

 डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी