Feng Shui Tips: अपनी तरक्की और उन्नति के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, नहीं होंगे निराश

Feng Shui Tips फेंगशुई में कुछ ऐसे उपाय दिए गए हैं जिनका अनुसरण करके आप अपनी तरक्की और उन्नति में सहायक वतावरण तैयार कर सकते हैं अपने चारों ओर सकारात्मकता का प्रवाह बना सकते हैं जो सफल होने में आपके लिए काफी मददगार होंगे।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:35 AM (IST)
Feng Shui Tips: अपनी तरक्की और उन्नति के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, नहीं होंगे निराश
Feng Shui Tips: अपनी तरक्की और उन्नति के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, नहीं होंगे निराश

Feng Shui Tips: हम अपने ​करियर, बिजनेस, नौकरी और परिवार की तरक्की एवं उन्नति के लिए रोज जीतोड़ काम करते हैं। इसमें कुछ लोगों को सफलताएं मिलती हैं और किसी को कठिन चुनौतियां एवं असफलताएं। हालांकि चुनौतियां एवं असफलताएं भी आपके लिए नए अनुभव और सफलता के मार्ग खोल सकते हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसे उपाय दिए गए हैं, जिनका अनुसरण करके आप अपनी तरक्की और उन्नति में सहायक वतावरण तैयार कर सकते हैं, अपने चारों ओर सकारात्मकता का प्रवाह बना सकते हैं, जो सफल होने में आपके लिए काफी मददगार होंगे। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं फेंगशुई के उन उपायों के बारे में जो आपकी तरक्की और उन्नति में सहायक हो सकते हैं।

1. सफल होने के लिए सबसे पहले आपको नकारात्मकता को दूर करना होगा। नकारात्मकता आपकी सोच को प्रभावित करती है, जिससे आपके प्रयासों में कमी आने लगती है। अपने घर से ​नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए एक मिट्टी के बर्तन को नमक से भर दें। फिर उसे घर के पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। ध्यान रखें कि हर एक दिन पर उस नमक को बदलते रहें।

2. अपने परिवार में खुशहाली के लिए आप पौधों का इस्तेमाल करें। तीन मिट्टी के गमलों में तीन हरे पौधे लगाएं। उनको पूर्व दिशा में रखें। आप चाहें तो बांस के पौधे भी लगा सकते हैं। बोनसाई और कैक्टस न लगाएं, इनकी फेंगशुई में नकारात्मकता का स्रोत मानते हैं।

3. नौकरी, बिजनेस, करियर, सेहत, रिश्तों आदि में सकारात्मक बदलाव के लिए आप चाहें तो मैग्पाई पक्षी की तस्वीर घर में या कार्य स्थान पर लगा सकते हैं। यह आपकी तरक्की में सहायक होगा। इससे नए अवसर मिलेंगे। संबंध बेहतर होंगे।

4. एमेथिस्ट का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। दिमाग को सही रखता है। रंग-बिरंगे रत्नों से बने इस पौधे को आप घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो आपका सौभाग्य बढ़ेगा। अपने काम करने वाली जगह पर भी इसे रख सकते हैं।

5. धन और वैभव में वृद्धि के लिए आप अपने घर या कार्यालय में मनी ट्री रख सकते हैं। आप इसे उस स्थान पर रखें, जहां पर रुपए-पैसे का लेन-देन होता हो या जहां तिजोरी हो। मनी ट्री को पुराने चीनी सिक्कों से बनाया जाता है। आप चाहें तो इसमें पुराने भारतीय सिक्के भी लगा सकते हैं।

फेंगशुई के अनुसार, मनी ट्री के प्रभाव से व्यक्ति रुपए-पैसे से जुड़े निर्णय सही तरीके से लेता है। फिजूल के खर्च नहीं होते हैं। मनी ट्री के पास कोई शीशा न रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि उस पर कोई छाया न पड़े।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी