Children Room Vastu Tips: बच्चों के कमरे में वास्तु के अनुसार रखें ये 4 चीजें, उनका होगा सर्वांगीण विकास
Children Room Vastu Tips घर में बच्चों के कमरे के बनावट और सामान के रख रखाव से चीजें प्रभावित होती हैं इसीलिए बच्चों के कमरें मे क्या क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। इन चीजों का विशेष ध्यान रखें।
Vastu Aur Bachcho Ka Room : वास्तु का हमारे परिवार पर गहरा असर पड़ता है। माता-पिता की जान उनके बच्चों में बसती है। दुनिया के सभी मां-बाप अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा जिंदगी में तरक्का करे और आगे बढ़े। परंतु कभी कभी पूरी मेहनत के बाद भी नतीजा उल्टा होता है। घर में बच्चों के कमरे के बनावट और समान के रख रखाव से चीजें प्रभावित होती हैं। इसीलिए बच्चों के कमरे मे क्या-क्या रखना चाहिए, इस चीज का विशेष ध्यान रखें। आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे में क्या-क्या होना चाहिए।
1. बेडरूम
बच्चों के बेडरूम हमेंशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में बेड रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगाता है क्योंकि इस दिशा का संबंध बुद्धि और ताकत से है।
2. रंगों का प्रयोग
बच्चों के रूम में ऐसे रंग का प्रयोग करना चाहिए जिससे बच्चों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सके। वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे में हरा रंग सबसे उचित माना गया है। यह रंग शांति, प्रगति और ताजगी का प्रतीक है। यह बच्चों के दिमाह को तेज रखता है।
3. ग्लोब
बच्चों के कमरे में ग्लोब को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे में ग्लोब रखने से शिक्षा और ज्ञान का संचार होता है। इससे बच्चे पढ़ाई में अव्वल होते हैं।
4. पढ़ने का टेबल
बच्चों के पढ़ने का टेबल उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में बैठने से बच्चे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रहता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'