Vastu Upay : वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों से बचें, वरना दोस्त भी दुश्मन बन जाएंगे

Vastu Upay परिवार के बाद अगर हमें सबसे ज्यादा कोई प्रिय होता है वह दोस्त होता है। कभी-कभी हम दोस्तों से वह बात शेयर कर पाते हैं जो किसी और से नहीं कर पाते हैं। दोस्त हमारे मुसीबत के समय हमारे साथ खड़ा होता है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:30 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:40 AM (IST)
Vastu Upay : वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों से बचें, वरना दोस्त भी दुश्मन बन जाएंगे
Vastu Upay : वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों से बचें, वरना दोस्त भी दुश्मन बन जाएंगे

Vastu Tips: जीवन में वास्तु का विशेष महत्व है। यह हमारी जिंदगी को हर तरह से प्रभावित करता है। परिवार के बाद अगर हमें सबसे ज्यादा कोई प्रिय होता है, वह दोस्त होता है। कभी-कभी हम दोस्तों से वह बात शेयर कर पाते हैं, जो किसी और से नहीं कर पाते हैं। दोस्त हमारे मुसीबत के समय हमारे साथ खड़ा होता है। लेकिन कभी-कभी अच्छे दोस्त होने के बाद भी किसी न किसी कारण से अनबन या रिश्ता टूट जाता है, जिसका कारण वास्तु भी हो सकता है। आज हम वास्तु से जुड़ी ऐसी चीजों का वर्णन करेंगे, जिसकी वजह से दोस्ती के रिश्ते में दरार आ सकती है।

वास्तु की इन गलतियों से दोस्त भी बन सकते हैं दुश्मन

1. वास्तु के अनुसार दोस्ती में कभी भी काले रंग की चीज का लेनदेन ना करें। इस रंग का संबंध राहू से है, जो दोस्तों के लिए सही नहीं माना जाता है। काले रंग की चीजों के लेनदेन से बचें अन्यथा दोस्ती टूट सकती है।

2. वास्तु के अनुसार कभी भी अपने दोस्त को रुमाल और परफ्यूम गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन दोनों की वजह से दोस्तों के बीच भरोसे की कमी होने लगती है। दोस्ती में भरोसा कम होने से रिश्ते में दरारें पड़ सकती है।

3. वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट के पीछे या सामने गंदे कपड़े और कचरा नहीं रखने चाहिए। दोस्तों सहित किसी के आने का रास्ता यही होता है। इससे दोस्ती के बीच में मनमुटाव होने लगता है।

4. वास्तु के अनुसार के अनुसार, घर की छत पर कबाड़ और गैस रखने से बचें। इससे दोस्तों के अलावा घर के लोगों के साथ लड़ाई तथा तनाव का माहौल बढ़ जाता है।

5. वास्तु के अनुसार शनिवार के दिन दोस्त से किसी भी तरह के लेनदेन से बचें। इस दिन शनिदेव हावी होते हैं, जिससे लेनदेन की वजह से संबंध खराब हो जाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी