Photo Vastu tips: वास्तु के मुताबिक लगाएं घर में तस्वीर और संवारें अपनी तकदीर

Photo Vastu tips वास्तुशास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्से में लगाई जाने वाली तस्वीरों और उसके प्रभाव पर विशेष जोर दिया जाता है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के ऐसे नियम जो हमारें घर में लगी तस्वीरों के संयोजन से हमारी जिंदगी में आमूल चूल बदलाव लाते हैं।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 05:05 PM (IST)
Photo Vastu tips: वास्तु के मुताबिक लगाएं घर में तस्वीर और संवारें अपनी तकदीर
वास्तु के मुताबिक लगाएं घर में तस्वीर और संवारें अपनी तकदीर

Photo Vastu tips: अपनी यादों को संजोने और अपने घरों को सजाने के लिए हम अक्सर फोटो और तस्वीरों को अपने घर की दीवारों पर लगाते हैं। जब हमारी नज़र अपनी पसंदीदा तस्वीर या फोटो पर पड़ती है तो मन को शांति और संतोष मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये तस्वीरें न केवल हमारे मन को शांति प्रदान करती हैं बल्कि हमारी जिंदगी के कई आयामों को भी प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्से में लगाई जाने वाली तस्वीरों और उसके प्रभाव पर विशेष जोर दिया जाता है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के ऐसे नियम जो हमारें घर में लगी तस्वीरों के संयोजन से हमारी जिंदगी में आमूल चूल बदलाव लाते हैं।

1-पूर्व दिशा भगवान सूर्य की दिशा है। इस दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों को काम में तरक्की मिलती है।

2- उत्तर दिशा को धन-समंपन्नता और समृद्धि की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश या धन –वैभव युक्त तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर की संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है।

3- राधा कृष्ण की तस्वीर को बेड रूम की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर लगाएं। इससे कपल्स में प्यार बढ़ता है और दांपत्य जीवन आच्छा रहता है।

4- वास्तु में फैमली फोटो लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पश्चिम की दीवार मानी जाती है। इस दिशा में फैमली फोटो लगने से परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और प्यार बढ़ता है।

5- पूर्वजों की फोटो को घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। इसके लिए सबसे सही जगह घर की दक्षिण दिशा की दीवार होती है।

6- फोटो या पेंटिग में नदी या समुद्र का दृश्य हो तो उसे उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं और अगर तस्वीर में आग से संबंधित दृश्य या जगह हो तो इसे दक्षिण दिशा में ही लगाना चाहिए।

7- हरियाली, पेड़-पौधों की तस्वीर को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में जीवंतता बनी रहती है, मानसिक शांति मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी