घर में इन 5 चीजों का होना है बेहद जरूरी, बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

हम सभी अपने घर का वातावरण एक शुद्ध रखना चाहते हैं। अगर हमारा घर शुद्ध साफ और सकारात्मक ऊर्जा वाला रहेगा तो लक्ष्मी का भी हमारे घर में वास होगा। शास्‍त्रों और पुराणों में घर को एक मंदिर ही कहा गया है। इसे देवस्थान माना गया है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:58 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:58 AM (IST)
घर में इन 5 चीजों का होना है बेहद जरूरी, बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
घर में इन 5 चीजों का होना है बेहद जरूरी, बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

हम सभी अपने घर का वातावरण एक शुद्ध रखना चाहते हैं। अगर हमारा घर शुद्ध, साफ और सकारात्मक ऊर्जा वाला रहेगा तो लक्ष्मी का भी हमारे घर में वास होगा। शास्‍त्रों और पुराणों में घर को एक मंदिर ही कहा गया है। इसे देवस्थान माना गया है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका घर में होना बेहद जरूरी होता है। वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका घर में होना किसी काम का नहीं होता है। इस तरह की चीजों को हटाना ही बेहतर होता है। हालांकि, आज हम आपको 5 ऐसी चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिनका घर में होना बेहद जरूरी माना गया है।

मिट्टी का घड़ा:

शास्त्रों में कहा गया है कि घर में मिट्टी की सुराही या फिर मटके होना आवश्यक होता है। इसे उत्तर दिशा में रखा होना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि यह पात्र कभी-भी खाली नहीं होना चाहिए।

हनुमानजी:

घर में हनुमानजी की तस्वीर या मूर्ति अवश्य होना चाहिए। इससे घर और उसके सदस्यों की हर संकट की रक्षा होती है। हर घर में हनुमानजी की पंचमुखी हनुमानजी की फोटो या फिर प्रतिमा होना अनिवार्य माना गया है। यह मूर्ति घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा होना चाहिए। इसकी पूजा रोजाना करनी चाहिए।

लक्ष्‍मी-कुबेर:

हर घर में लक्ष्‍मी माता और कुबेर देवताजी की जी मूर्ति का होना जरूरी होता है। इनकी तस्वीर घर के मुख्‍य द्वार पर लगानी चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही मुख्‍य द्वार पर स्‍वास्तिक का चिह्न भी होना चाहिए। कई लोग पूजाघर में कुबेर देवता की तस्‍वीर और प्रतिमा लगाते हैं। अगर आपके पास प्रतिमा नहीं है तो आप इसे लाकर स्थापित भी कर सकते हैं।

गंगाजल:

हमारे धर्म में गंगा जी का महत्व बहुत ज्यादा है। हर शुभ कार्य में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका होना हर घर में अनिवार्य होता है। इसे किसी भी शुभ तिथि पर पूरे घर में छिड़कना चाहिए। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्‍म होती है।

मोरपंख:

घर में मोरपंख होना बेहद जरूरी होता है। इसे कृष्ण जी का अंश माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बना रहता है।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी