Yamuna Chhath 2021: आज है यमुना छठ पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Yamuna Chhath 2021 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को देश के कई स्थानों पर यमुना जयंती या यमुना छठ पर्व मनाया जाता है। मुख्य रूप से इस पर्व को मथुरा वृंदावन और गुजरात में बेहद ही धूमधाम के साथ और भव्य तरीके से मनाया जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:00 AM (IST)
Yamuna Chhath 2021: आज है यमुना छठ पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Yamuna Chhath 2021: आज है यमुना छठ पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Yamuna Chhath 2021: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को देश के कई स्थानों पर यमुना जयंती या यमुना छठ पर्व मनाया जाता है। मुख्य रूप से इस पर्व को मथुरा, वृंदावन और गुजरात में बेहद ही धूमधाम के साथ और भव्य तरीके से मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन यमुना देवी धरती पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि यह तिथि एक बार कार्तिक महीने में आती है और दूसरी बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को आती है। यमुना छठ को यमुना जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग यमुना नदि के तट पर जाकर छठ पूजा करते हैं और मां से खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। आइए जानते हैं यमुना जयंती या यमुना छठ का शुभ मुहूर्त और महत्व।

यमुना छठ का शुभ मुहूर्त:

18 अप्रैल 2021

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि

षष्ठी तिथि प्रारम्भ: 17 अप्रैल 2021, शनिवार, रात 08 बजकर 32 मिनट से

षष्ठी तिथि समाप्त: 18 अप्रैल 2021, रविवार, रात 10 बजकर 34 मिनट तक

नहाय-खाय तिथि: 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार

खरना तिथि: 17 अप्रैल 2021, शनिवार

शाम के अर्घ्य की तिथि: 18 अप्रैल 2021, रविवार को

सुबह के अर्घ्य की तिथि: 19 अप्रैल 2021, सोमवार को

यमुना छठ व्रत और पूजा का महत्व:

हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक यमुना छठ माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी यमुना, भगवान कृष्ण की पत्नी थीं। इसी के चलते यह त्यौहार ब्रज, मथुरा और वृंदावन में लोगों के लिए खास श्रद्धा रखता है। मां की कृपा पाने के लिए इस दिन कई लोग उपवास करते हैं। भक्तों को सुबह-शाम पूजा करने और व्रत करने के बाद अगले दिन 24 घंटे के बाद उपवास तोड़ा जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी