Shani Dev: सरसों के तेल से क्यों होता है शनि देव का अभिषेक? जानें क्या है कारण

Shani Dev शनि देव के नाराज होने पर बहुत सारे कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि देव आसानी से प्रसन्न नहीं होते हैं। शनि देव को तेलाभिषेक करना बहुत लाभकारी होता है। जानिए इसकी कथा और लाभ के बारे में।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM (IST)
Shani Dev: सरसों के तेल से क्यों होता है शनि देव का अभिषेक? जानें क्या है कारण
Shani Dev: सरसों के तेल से क्यों होता है शनि देव का अभिषेक? जानें क्या है कारण

Shani Dev: व्यक्ति शनि दोष से बचने और उन्हें शांत रखने के लिए अनेक उपाय करता है। शनि कृपा से व्यक्ति को सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। शनि देव के नाराज होने पर बहुत सारे कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि देव आसानी से प्रसन्न नहीं होते हैं। शनि देव को तेलाभिषेक करना बहुत लाभकारी होता है। जानिए इसकी कथा और लाभ के बारे में।

शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा हनुमान जी ने शुरु किया था। रामायण की एक कथा के अनुसार, एक बार रावण ने शनि देव को कैद कर लिया था। जब हनुमान जी माता सीता को खोजते हुए लंका गए। तब उन्होंने वहां शनि देव को लंकापति रावण की कैद में देखा। हनुमान जी को देखकर शनि देव ने उनसे खुद को रावण की कैद से आजाद करने की बात कही।

कैद से मुक्त कराने के लिए हनुमान जी ने उन्हें लंका से दूर फेंका, जिससे शनि देव कहीं सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। हनुमान जी के द्वारा फेंके जाने पर उनको बहुत चोट लग गई थी। शनि देव के पीड़ा को देखकर हनुमान जी ने उनके घाव पर सरसों का तेल लगाया। इससे उन्हें काफी आराम मिला और उनका दर्द खत्म हो गया। इस घटना के बाद से शनि देव को तेल चढ़ाने का प्रचलन शुरु हुआ।

तेलाभिषेक के लाभ

शनि देव की पूजा में सरसों का तेल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, जिससे भक्त को बहुत सारे लाभ प्राप्त होते हैं। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलता है और बिगड़ा काम पूरा होता है। इससे नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। इससे सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-यश की प्राप्ति होती है। शनि देव को तेल चढ़ाने से बंजरगबली की भी कृपा बनी रहती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी