Mauni Amavasya 2021: कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Mauni Amavasya 2021 हिंदू धर्म में हर अमावस्या का महत्व बेहद खास होता है। माघ माह में जो अमावस्या आती है उसे मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवगण पवित्र संगम में निवास करते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:22 PM (IST)
Mauni Amavasya 2021: कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Mauni Amavasya 2021: कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Mauni Amavasya 2021: हिंदू धर्म में हर अमावस्या का महत्व बेहद खास होता है। माघ माह में जो अमावस्या आती है उसे मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवगण पवित्र संगम में निवास करते हैं। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान का महत्व बेहद विशेष होता है। माघ मास में कार्तिक मास के जैसे ही पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि मौनि शब्द की उत्पत्ति मुनि शब्द से हुई है। ऐसे में जो व्यक्ति इस दिन मौन व्रत करता है उसे मुनि पद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस वर्ष मौनी अमावस्या कब है और क्या है इसका शुभ मुहूर्त, महत्व।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त:

मौनी अमावस्या बृहस्पतिवार, फरवरी 11, 2021

अमावस्या तिथि प्रारम्भ- फरवरी 11, 2021 को दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक

अमावस्या तिथि समाप्त- फरवरी 12, 2021 को रात 12 बजकर 35 मिनट तक

मौनी अमावस्या का महत्व:

शास्त्रों में मौनी अमावस्या का काफी महत्व अत्याधिक है। माघ मास के दौरान अगर संगम में स्नान किया जाए तो यह बेहद पुण्यदायी होता है। इस दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्यनुसार अन्न, वस्त्र, धन, गौ, भूमि तथा स्वर्ण का दान करना चाहिए। अगर इस दिन तिल का दान किया जाए तो उत्तम होता है। इस तिथि को मौन अमवस्या भी कहा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है वह पूरे दिन मौन व्रत का पालन करता है। ऐसे में इसे योग पर आधारित व्रत भी कहा जाता है। शास्त्रों में लिखा गया है कि मन का मनका फेरकर हरि के नाम का जाप कई गुना फल देता है। कहा जाता है कि इसी तिथि को संतों की तरह चुप रहना बेहद उत्तम होता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु और शिव जी की दोनों की पूजा की जाती है। कहा तो यह भी जाता है कि इस दिन गंगा स्नान के बाद पितरों को जल दिया जाता है जिससे उन्हें तृप्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी