Kharmas 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है खरमास, नहीं कर पाएंगे कोई शुभ कार्य
Kharmas 2021 Date हिंदू धर्म में खरमास का महत्व अधिक होता है। इसे मलमास के नाम भी जाता है। इस महीने कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। हालांकि आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह मास बेहद उत्तम माना गया है।
Kharmas 2021 Date: हिंदू धर्म में खरमास का महत्व अधिक होता है। इसे मलमास के नाम भी जाता है। इस महीने कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। हालांकि, आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह मास बेहद उत्तम माना गया है। यह मास भगवान विष्णु को बेहद पसंद है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य, बृहस्पति की राशि धनु राशि या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब से ही खरमास आरंभ होता है। इस दौरान मांगलिक कार्य, विवाह और यज्ञोपवित जैसे शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इस मास में पूजा-पाठ का महत्व बेहद विशेष है। खरमास में व्यक्ति को उपासना और भजन करना चाहिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है खरमास।
कब से शुरू हो रहा है खरमास:
हिंदू पंचांग के मुताबिक, खरमास 14 मार्च 2021 से शुरू हो रहा है। यह 14 अप्रैल 2021 तक रहेगा। ऐसे में इस बीच अगर आप कोई शुभ कार्य करने का सोच रहे हैं तो आपको यह स्थगित करना होगा और 14 अप्रैल के बाद ही पूर्ण करना होगा। इस वर्ष विवाह के मुहूर्त भी अप्रैल में ही बन रहे हैं। विवाह के लिए शुक्र ग्रह की स्थिति बेहद मायने रखती है और इस समय शुक्र अस्त हैं। ऐसे में 24 अप्रैल के बाद से ही विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि में:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस समय कुंभ राशि में सूर्य गोचर कर रहे हैं। यह मीन राशि में 14 मार्च 2021, रविवार को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मीन राशि गुरू की राशि मानी जाती है। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तब से खरमास की समाप्ति होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'