Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वालों को तरक्की मिलेगी, किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 23 अगस्त से 29 अगस्त 2020 तक का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 12:30 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 12:30 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वालों को तरक्की मिलेगी, किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं
Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वालों को तरक्की मिलेगी, किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 23 अगस्त से 29 अगस्त 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों मेष, वृष, मिथुन और कर्क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

मेष

आंतरिक परिवर्तन से व्यावसायिक और निजी बदलाव की राह खुलेगी। अतीत को पीछे छोड़ें ताकि व्यावसायिक संभावनाओं के नए द्वार खुलें। रिश्ते उम्मीद और ऊर्जा से भरे रहेंगे क्योंकि मूल्य, प्राथमिकताएं और नजरिया बदलेगा। लंबी समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या के इलाज के तरीके में बदलाव राहत और आराम देगा। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति मित्र साबित होगा। सच का पता लगाने के लिए गहराई में उतरें।

शुभ अंक: 13

शुभ रंग: स्टील ग्रे

वृष

घर और दफ्तर में चीजें बहुत तेजी से घटित होंगी। व्यावसायिक संभावनाओं और चुनौतियों को स्वीकार करने में बुद्धिमानी से काम लें। किसी नए व्यक्ति, विचार के प्रेम में पड़ सकते हैं जो आपकी प्राथमिकताओं और नजरिए को कुछ समय के लिए बदल देगा। दूसरे देशों से मिलने वाले महत्वपूर्ण संदेश प्रसन्नता देंगे। परिजनों और मित्रजनों से जुड़ा कोई समाचार चकित कर सकता है। सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ेगा। कई स्तरों पर बदलाव का समय है और यह रोमांच और तरक्की देगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

मिथुन

किसी जगह ठहर जाने के बजाय आनंदित स्वभाव बनाए रखें ताकि शिखर पर पहुंचे। हास्य बोध मुश्किल स्थितियों और लोगों से निबाह करने में मदद करेगा। किसी अहमवादी और विध्वंसक सोच रखने वाले व्यक्ति से सीधे टकराव को टालिए। रिश्तों में पुराने पैटर्न को तोड़ेंगे। आपका नजरिया व्यापक है और आपमें तरक्की करने की इच्छा है। कुछ चीजों का खात्मा और नई शुरुआत के संकेत हैं।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग: डीप रेड

कर्क

जीवन में गर्मजोशी, संतोष और प्रेम का भाव रहेगा। उत्साह बढ़ाने वाली चीजें और मिलनसारिता मौजूदा समय को खुशनुमा बनाएंगी। मीडिया में आना प्रसिद्धि दिलाएगा। किसी आश्चर्यजनक घटना में मासूमियत और रोमांच के साथ भागीदारी करेंगे। रिश्तों और रचनात्मक व्यावसायिक प्रोजेक्ट के प्रति आप उल्लास दिखाएंगे। कठिन कामों को पूरा करके विजयी रहते हैं और साहसिक दृष्टिकोण से भौतिक लाभ भी हासिल करते हैं। नए नजरिए और दृष्टिकोण के साथ चेतना के सभी स्तरों पर पुनर्जीवित होंगे।

शुभ अंक: 19

शुभ रंग: सनफ्लावर यलो

chat bot
आपका साथी