Weekly Tarot Horoscope: मीन राशि वालों के लिए सौभाग्य और सफलताओं वाला है यह सप्ताह, जानें अपना भविष्यफल

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 20 सितंबर से 03 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों धनु मकर कुंभ और मीन के बारे में बताया गया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 02:20 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: मीन राशि वालों के लिए सौभाग्य और सफलताओं वाला है यह सप्ताह, जानें अपना भविष्यफल
टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं।

 Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 20 सितंबर से 03 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों धनु, मकर, कुंभ और मीन के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

धनु: मुश्किल व्यावसायिक कामों के बीच आप आक्रामक, समर्पित और साहसिक रहेंगे। कार्य में सक्रिय, कुशल और चतुर हैं। मुद्दों और स्थितियों को लेकर बहुत ज्यादा विश्लेषण करने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। आप नई बिजनेस संभावनाओं के प्रति तुरंत उत्साहित और आकर्षित हो जाते हैं। धैर्य और बुद्धिमत्ता के साथ वित्तीय गड़बडि़यों को ठीक कर लें। बिजनेस साझेदारी में ढीले सिरों को कसेंगे और अधूरे पड़े कानूनी मामले भी पूरे करेंगे।

शुभ अंक: 14

शुभ रंग: सी ग्रीन

मकर: मौजूदा क्षण को पूरी जागरूकता से जीना और बहाव के साथ चलना अच्छे गुण रहेंगे। रिश्तों में प्रेम की भावना को तरोताजा करने के लिए साथी के साथ वक्त बिताएं। महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं, मूल्यों और रिश्तों पर ध्यान दें अन्यथा खुद को और दूसरों को दुविधा में ही डालेंगे। कोई काम समयावधि में छोटा होगा लेकिन सफलता और प्रशंसा दिलाने के लिहाज से बड़ा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कई गतिविधियों में व्यस्त रहते हुए लाभ हासिल करेंगे। खेल और शारीरिक गतिविधि के लिए समय देना राहत भरा होगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सैफ्रन

कुंभ: चीजें सहजता से घटित होंगी और आपको त्वरित निर्णय लेने के लिए तैयार रहना होगा। आप साहसिक और स्पष्टवादी हैं और इससे कुछ मुश्किलें भी हो सकती हैं। आप कुछ चीजों में बहुत ज्यादा शक्ति न झोंके। एक समय में एक ही कदम उठाकर सफलता तक पहुंचना अच्छा होगा। हल्का-फुल्का रवैया रखें और हास्यबोध बनाए रखें क्योंकि उसी से शांति, सामंजस्य और सफलता की राह खुलेगी। सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रियजनों के साथ वक्त बिताएंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

मीन: बिजनेस और व्यावसायिक उद्यम के जरिए भौतिक समृद्धि और धन प्राप्त होगा। भौतिक सौभाग्य साथ रहेगा, लेकिन रचनात्मकता और कड़ी मेहनत से आगे भी सफलता का सिलसिला जारी रहेगा। वित्तीय और बिजनेस डील्स आपकी इच्छा के अनुरूप रहेंगी। बुजुर्ग रिश्तेदारों और मित्रों को आपके सहयोग की जरूरत हो सकती है। आधिकारिक यात्रा लाभदायक और आकर्षक होगी। खानपान और एक्सरसाइज को लेकर सतर्क रहें। आप उन परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखेंगे जो अर्थपूर्ण होंगी।

शुभ अंक: 10

शुभ रंग: ब्रिक रेड

chat bot
आपका साथी