Weekly horoscope September 28 to October 4: कन्या राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत, मनमुटाव से बचें

Weekly horoscope September 28 to October 4पिछले आर्टिकल में हमने आपको मेष वृषभ मिथुन और कर्क राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 01:40 PM (IST)
Weekly horoscope September 28 to October 4: कन्या राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत, मनमुटाव से बचें
कन्या राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत, मनमुटाव से बचें

Weekly horoscope September 28 to October 4: पिछले आर्टिकल में हमने आपको मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ओझा से जानते हैं इस सप्ताह का सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का राशिफल।

सिंह:

व्यवसाय और नौकरी: यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिनांक 28, 29, 30, 3 एवं 4 आपके लिए सामान्य हैं। काम में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और तरक्की का योग भी बन सकता है। किसी कानूनी मामले में मनचाही खबर मिल सकती है। 1 और 2 शुभ नहीं हैं। आपके काम पर बुरा असर पड़ेगा और दुश्मनों से सावधान रहने की बेहद जरूरत है।

उपाय: पिता का सम्मान करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कन्या:

व्यवसाय और नौकरी: सप्ताह की शुरुआत अर्थात् दिनांक 28, 29 एवं 30 शुभ होंगी। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है और जो नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनके लिए भी यह सप्ताह उत्तम खबर लेकर आएगा। व्यापारी कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं जो आने वाले कल में उत्तम फल देंगे। 1 तथा 2 सामान्य हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 3 और 4 को सावधानी बरतें और अपने दुश्मनों से बच कर रहें जो साझेदारी में काम कर रहे हैं वे मनमुटाव से बचें।

उपाय: किसी अध्यात्मिक यात्रा पर जाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला:

व्यवसाय और नौकरी: दिनांक 28, 29 एवं 30 शुभ नहीं हैं। आप असंतुष्ट महसूस करेंगे और इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। निवेश और संपत्ति के विषय में कोई निर्णय ना लें। 1 और 2 अक्टूबर को समय में कुछ सुधार आएगा और आप नए तरीकों का इस्तेमाल करते हुए कुछ बदलाव करेंगे जो लाभदायक होंगे। परंतु जरूरत से ज्यादा मेहनत ना करें और सेहत का ख्याल रखें। 3 तथा 4 सामान्य हैं पर आपके लिए स्थिति अनुकूल रहेगी।

उपाय: माता सरस्वती का कोई भी मंत्र करें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक:

व्यवसाय और नौकरी: सप्ताह के शुरू का समय उत्तम है। दिनांक 28, 29 और 30 को आप में उर्जा का संचार रहेगा एवं आपको आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा का योग है जो काम में मददगार साबित होगी। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। दिनांक 1 तथा 2 सही नहीं हैं इसलिए संयम ना खोएं। साझेदारों में मतभेद हो सकते हैं और निवेश से संबंधित निर्णय ना लें। 3 एवं 4 को समय फिर से सही होगा और काम में लाभ होगा परंतु किसी से बहस ना करें।

उपाय: गुरुवार को मंदिर में खाने पीने की चीजो का दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

chat bot
आपका साथी