Weekly Horoscope September 28 to October 4: मकर राशि वालों को इस सप्ताह मिलेंगे उत्तम परिणाम, बनेगी नई साझेदारी

Weekly Horoscope September 28 to October 4 पिछले आर्टिकल में हमने आपको सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको धनु मकर कुम्भ मीन राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:57 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 01:57 PM (IST)
Weekly Horoscope September 28 to October 4: मकर राशि वालों को इस सप्ताह मिलेंगे उत्तम परिणाम, बनेगी नई साझेदारी
मकर राशि वालों को इस सप्ताह मिलेंगे उत्तम परिणाम, बनेगी नई साझेदारी

Weekly Horoscope September 28 to October 4: पिछले आर्टिकल में हमने आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको धनु, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ओझा से जानते हैं इस सप्ताह का धनु, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालों का राशिफल।

धनु:

व्यवसाय और नौकरी: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिनांक 28, 29 और 30 सामान्य रहेंगी पर आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का उचित फल मिलेगा। व्यापारियों की आय बढ़ेगी और वे खर्चों पर नियंत्रण कर लेंगे जिससे बचत बढ़िया होगी। 1 तथा 2 को आप काम में बहुत व्यस्त रहेंगे और लाभ कमाएंगे। नौकरी करने वालों को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 3 एवं 4 को सावधानी बरतें और अनावश्यक चिंता ना करें। संयम और धैर्य से काम लें तथा गलत सलाह देने वालों से दूरी बना लें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जरुर जाएं।

मकर:

व्यवसाय और नौकरी: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम परिणाम लेकर आएगा। दिनांक 28, 29 और 30 शुभ हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया काम मिल सकता है। आय में भी वृद्धि होगी और नई साझेदारी बनेगी जो आगे बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। 1, 2, 3 एवं 4 सामान्य हैं पर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, खासतौर पर निवेश और संपत्ति के मामलों में। काम के विषय में भावुक ना हों और सही से सोच कर निर्णय लें।

उपाय: गुरुवार को शिव मंदिर या भगवन विष्णु के मंदिर जाए और पैसे का दान करें।

कुम्भ:

व्यवसाय और नौकरी: कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। दिनांक 28, 29, 30, 3 और 4 सामान्य फल देने वाले दिन हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नया काम मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को अपने साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा परंतु साझेदारी में मतभेद से बचें। 1 एवं 2 शुभ रहेंगी और विद्यार्थियों को उत्तम समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा तथा नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं।

उपाय: कुत्तों को प्रतिदिन दूध या ब्रेड खिलाएं।

मीन:

व्यवसाय और नौकरी: सप्ताह की शुरुआत में नुकसान का योग है। दिनांक 28, 29 और 30 को सचेत रहें। आपके दुश्मन आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार बिल्कुल ना दें। 1 एवं 2 को हालात सामान्य होने लगेंगे। व्यापार में कोई बड़ा काम मिल सकता है लेकिन फिर भी सावधानी बरतें। 3 तथा 4 उत्तम हैं। नौकरी वालों को अपने उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा और तरक्की का योग भी बन रहा है।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं और मीठे का दान करें।

chat bot
आपका साथी