Weekly horoscope October 26 to November 1: कुंभ राशि वालों की पुरानी समस्या का निकलेगा हल, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

Weekly horoscope October 26 to November 1 इस आर्टिकल में हम आपको धनु मकर कुंभ और मीन राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह का धनु मकर कुंभ और मीन राशि वालों का राशिफल।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:54 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:54 PM (IST)
Weekly horoscope October 26 to November 1: कुंभ राशि वालों की पुरानी समस्या का निकलेगा हल, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह
Weekly horoscope October 26 to November 1: कुंभ राशि वालों की पुरानी समस्या का निकलेगा हल

Weekly horoscope October 26 to November 1: पिछले आर्टिकल में हमने आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ओझा से जानते हैं इस सप्ताह का धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का राशिफल।

धनु:

व्यवसाय और नौकरी: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक ही रहेगा। 26 से लेकर 30 तक का समय सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा जिसकी वजह से धन की कमी हो जाएगी और उधार लेने की जरूरत भी पड़ सकती है। 31 तथा 1 शुभ नहीं हैं। नौकरीपेशा लोगों को विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है एवं खराब स्वास्थ्य का असर काम पर भी पड़ सकता है।

उपाय: गुरुवार को मंदिर में खाने पीने की चीजों का दान करें और शिव लिंग पर जल चढ़ाएं।

मकर:

व्यवसाय और नौकरी: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा क्योंकि सिर्फ दिनांक 26 तथा 27 ही शुभ हैं। बाकी 28 से लेकर 1 तक पूरा सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापारियों को सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि धोखा मिलने की संभावना है। अपनी कार्य योजना किसी को भी ना बताएं। नौकरी करने वाले परिश्रम करते रहें। उनके उच्च अधिकारी उनसे खुश रहेंगे और विद्यार्थियों का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाए और मीठे का दान करें।

कुम्भ:

व्यवसाय और नौकरी: यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। 28, 29 एवं 30 शुभ हैं और 26, 27, 31 तथा 1 सामान्य रहेंगी। पुरानी समस्या का हल निकल सकता है और परिश्रम का उचित फल मिलेगा। हालांकि संयम से काम लें और नौकरीपेशा लोग अपने उच्च अधिकारियों से विवाद ना करें।

उपाय: कुत्तों को प्रतिदिन दूध या ब्रेड खिलाएं।

मीन:

व्यवसाय और नौकरी: दिनांक 26 तथा 27 शुभ नहीं हैं इसीलिए कोई भी धन से संबंधित निर्णय ना लें। किसी का भी अपमान करने से बचें और वाणी पर संयम रखें। 28, 29 एवं 30 भी सामान्य रहेंगे। 31 और 1 शुभ हैं। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों को भी उनके परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

उपाय: गुरुवार को शिव मंदिर या भगवान विष्णु के मंदिर जाए और पैसे का दान करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी