Weekly horoscope October 26 to November 1: तुला राशि वालों को इस सप्ताह मिलेगी कोई अच्छी खबर, पढ़ें इस सप्ताह का राशिफल

Weekly horoscope October 26 to November 1 इस आर्टिकल में हम आपको सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह का सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों का राशिफल।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:45 PM (IST)
Weekly horoscope October 26 to November 1: तुला राशि वालों को इस सप्ताह मिलेगी कोई अच्छी खबर, पढ़ें इस सप्ताह का राशिफल
Weekly horoscope October 26 to November 1: तुला राशि वालों को इस सप्ताह मिलेगी कोई अच्छी खबर

Weekly horoscope October 26 to November 1: पिछले आर्टिकल में हमने आपको मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ओझा से जानते हैं इस सप्ताह का सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का राशिफल।

सिंह:

व्यवसाय और नौकरी: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी निराशाजनक रह सकता है। दिनांक 26 एवं 27 सामान्य रहेंगी। बहुत सावधानी से काम करने की जरूरत है क्योंकि व्यापार में धोखा मिल सकता है। 28, 29 और 30 शुभ नहीं हैं इसीलिए धन से जुड़े निर्णय ना लें। साझेदारी में व्यापार करने वाले सतर्क रहें और नौकरी करने वाले अपने काम के प्रति ईमानदारी दिखाएं। 31 तथा 1 सामान्य हैं और विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम होगा यदि वे परिश्रम में कमी ना छोड़ें।

उपाय: किसी अध्यात्मिक यात्रा पर जाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कन्या:

व्यवसाय और नौकरी: दिनांक 26 एवं 27 आपके लिए शुभ हैं। आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा और यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक होगी। 28, 29 तथा 30 कुछ खास नहीं होंगी और इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वालों को उनके परिश्रम का फल मिलेगा। 31 और 1 शुभ नहीं हैं एवं जो व्यापारी कारखाने के मालिक हैं। उनके लिए विशेष रूप से यह समय अनुकूल नहीं है। नुकसान का अंदेशा है।

उपाय: माता सरस्वती का कोई भी मंत्र करें। लाभ मिलेगा।

तुला:

व्यवसाय और नौकरी: इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं होगा क्योंकि 26 तथा 27 शुभ नही हैं। पहले से ही व्यापार की रूपरेखा बना लें और व्यर्थ व्यय से बचें। 28, 29 एवं 30 शुभ हैं और आपको समाज के सम्मानित व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी और विद्यार्थी भी कोई बढ़िया समाचार सुन सकते हैं। दिनांक 31 अक्टूबर तथा 1 नवम्बर सामान्य रहेंगी।

उपाय: पिता का सम्मान करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक:

व्यवसाय और नौकरी: यह सप्ताह आपके लिए अधिक उत्तम नहीं रहेगा जहां 26 तथा 27 सामान्य रहेंगी। वहीं, 28, 29 एवं 30 भी शुभ नहीं हैं। आपको अपनी भावुकता पर ध्यान देना होगा अन्यथा आप कोई ऐसी गलती कर सकते हैं जो आपके व्यापार या नौकरी के लिए बेहद घातक सिद्ध होगी। इस समय आपको धन की कमी का सामना भी करना पड़ेगा। 31 और 1 शुभ तो हैं पर सावधानी बरतने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोग हर निर्णय कई बार सोचकर लें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करे, मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जरुर जाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी