पिंजरे में कैद पक्षियों को आजाद कीजिए, सुधरेगा आपका राहु

क्या किसी पिंजरे में कैद पंछी को आजाद कराना फायदेमंद हो सकता है। आप कहेंगे हां उस पंछी के लिए तो फायदेमंद ही है। क्यों पैसे के खातिर कोई पंछियों को कैद करते हैं। अब हम ज्योतिष की बात करते हैं...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:43 PM (IST)
पिंजरे में कैद पक्षियों को आजाद कीजिए, सुधरेगा आपका राहु
पिंजरे में कैद पक्षियों को आजाद कीजिए, सुधरेगा आपका राहु

क्या किसी पिंजरे में कैद पंछी को आजाद कराना फायदेमंद हो सकता है। आप कहेंगे हां, उस पंछी के लिए तो फायदेमंद ही है। क्यों पैसे के खातिर कोई पंछियों को कैद करते हैं। अब हम ज्योतिष की बात करते हैं, ज्योतिष के मुताबिक भी पिंजरे में कैद पंछियों को आजाद कराना फायदेमंद होता है। ये कैसे फायदेमंद है और कौनसा ग्रह इससे सीधे सीधे प्रभावित होता है, ये बता रही हैं ज्योतिषविद साक्षी शर्मा

राहु केतु वैसे तो छायाग्रह है परंतु इनका जनजीवन पर खास असर देखा जाता है। सूर्य और चन्द्रमा के कटाव बिन्दुओं से इनका निर्माण होता है। सूर्य और चन्द्रमा पर ही जीवन आधारित है अतः इनके कटाव बिन्दु भी काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ज्योतिष में इनका प्रभाव अत्यन्त रहस्यमयी होता है और अक्सर समझ नहीं आता। 23 सितंबर 2020 से राहु वृष राशि में वक्री हो गए है, ऐसे में आम जीवन पर कैसा रहेगा राहु का असर आइये जानते हैं।

राहु का जीवन पर असर-

राहु व्यक्ति के अन्दर नकारात्मक ऊर्जा भर देता है। व्यक्ति की सोच, खान-पान आदि दूषित हो जाते हैं। ऐसे लोग फास्ट फूड, शीतल पेय और नशे के आदी हो जाते हैं। इनकी जीवनचर्या बिल्कुल अनिश्चित होती है। पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं होता, अक्सर विवाह तनाव का कारण बनता है।

राहु को पॉजिटिव करने के उपाय-

नित्य प्रातः ब्रश करने के बाद तुलसी के 3 पत्ते खाएं। स्नान के बाद सफेद चन्दन मस्तक, कंठ और नाभि पर लगाएं। भोजन हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें। शनिवार को पिंजरे में कैद पक्षियों को आजाद करवाएं। गले में तुलसी की माला धारण करें। घर और दुकान में से अनुपयोगी वस्तुओं को हटा दें। हालांकि सोच को पॉजिटिव रखना और दूसरों की मदद करने से भी राहु अपने अच्छे परिणाम देता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

 

chat bot
आपका साथी