17 सितंबर 2021 का राशिफल: आज किन लोगों पर होगी भगवान विश्वकर्मा की कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today आज विश्वकर्मा पूजा पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 सितंबर 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:43 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:43 AM (IST)
17 सितंबर 2021 का राशिफल: आज किन लोगों पर होगी भगवान विश्वकर्मा की कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
17 सितंबर 2021 का राशिफल: आज किन लोगों पर होगी भगवान विश्वकर्मा की कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: ढोल ग्यारस एकादशी पर्व।

विशेष: विश्वकर्मा जयंती, वास्तु दिवस, वामन अवतार।

आज की भद्रा: प्रात: 08:08 बजे तक।

राशिफल

मेष: संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव। नई नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। संयम से काम लेना होगा।

वृष: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख व सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला: भागदौड़ रहेगी। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: पारिवारिक या सामाजिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी