Vasant Purnima 2021: आज है वसंत पूर्णिमा, जानें क्या है इस दिन का महत्व

Vasant Purnima 2021 आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। हिंदू पंचांग में और भारत में पूर्णिमा का महत्व अत्याधिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्णिमा के दिन कई त्यौहार आते हैं और साथ ही कई बार जयंती भी मनाई जाती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 08:00 AM (IST)
Vasant Purnima 2021: आज है वसंत पूर्णिमा, जानें क्या है इस दिन का महत्व
Vasant Purnima 2021: आज है वसंत पूर्णिमा, जानें क्या है इस दिन का महत्व

Vasant Purnima 2021: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। हिंदू पंचांग में और भारत में, पूर्णिमा का महत्व अत्याधिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्णिमा के दिन कई त्यौहार आते हैं और साथ ही कई बार जयंती भी मनाई जाती हैं। इसके अलावा पूर्णिमा का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है कि क्योंकि इस दिन जो व्यक्ति उपवास करता है उसे उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और अच्छे स्वास्थ्य, भाग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कब है वसंत पूर्णिमा:

जो पूर्णिमा वसंत के मौसम में आती है उसे वसंत पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह दिन फाल्गुन महीने में आता है।

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- मार्च 28, 2021, रविवार को प्रात: 03 बजकर 27 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- मार्च 29, 2021, सोमवार को रात 12 बजकर 17 मिनट पर

आइए जानते हैं वसंत पूर्णिमा का महत्व।

वसंत पूर्णिमा का महत्व:

इस दिन का महत्व अत्याधिक होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन को सबसे सम्मानित अवसरों में से एक माना गया है। इसे फाल्गुन पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन होली के आगमन का संकेत होता है। इस दिन पर वसंत उत्सव और होली की शुरुआत होती है। यह दिन अत्यंत पवित्र माना गया है। कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार, इस समय के दौरान फसलों की कटाई की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के मंदिरों को मालाओं, फूलों और रोशनी से सजाया जाता है। साथ ही उन्हें नए कपड़े और गहने पहनाए जाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी