Tulsi Mala Benefits: धार्मिक के साथ तुलसी की माला पहनने का है आयुर्वेदिक महत्व भी, जानें यहां

Tulsi Mala Benefits हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी शुभ कार्य में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक भी है। तुलसी शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:32 PM (IST)
Tulsi Mala Benefits: धार्मिक के साथ तुलसी की माला पहनने का है आयुर्वेदिक महत्व भी, जानें यहां
Tulsi Mala Benefits: धार्मिक के साथ तुलसी की माला पहनने का है आयुर्वेदिक महत्व भी, जानें यहां

Tulsi Mala Benefits: हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी शुभ कार्य में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक भी है। तुलसी शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। इससे की तरह की बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, फ्लू आदि ठीक करने में मदद मिलती है। कई लोग ऐसे हैं जो तुलसी की माला पहनते हैं। इससे भी व्यक्ति के शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं तुलसी की माला के महत्व के बारे में।

जानें इसके धार्मिक महत्व के बारे में:

अगर तुलसी की माला गले में पहनी जाए तो इससे व्यक्ति की आत्मा और मन दोनों ही शुद्ध रहते हैं। इससे व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। इसे धारण करने से व्यक्ति खुद को ईश्वर के बेहद पास महसूस करता है। इससे मान-प्रतिष्ठा और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति का मन सकारात्मक रहता है। साथ ही मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है।

तुलसी की माला धारण करने के लाभ:

मान्यता है कि अगर तुलसी की माला धारण की जाए तो इससे व्यक्ति का दिमाग और शरीर सही रहता है और साथ ही ये आपस में जुड़े रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि इससे शरीर के कई एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर दवाब बनता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर हो जाता है। मान्यता है कि अगर तुलसी की माला पहनी जाए तो इससे विद्युत तरंगों के निकलने से व्यक्ति के शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी