Skanda Shashti Upay: स्कंद षष्ठी के दिन करें ये उपाय, संतान सुख की होती है प्राप्ति

Skanda Shashti Upay आज स्कंद षष्ठी है। आज के दिन स्वामी कार्तिकेय और मां पार्वती की षष्ठी के रूप में पूजा की जाती है। इस दिन अगर कुछ कार्य किए जाएं तो व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही संतान की परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:30 AM (IST)
Skanda Shashti Upay: स्कंद षष्ठी के दिन करें ये उपाय, संतान सुख की होती है प्राप्ति
Skanda Shashti Upay: स्कंद षष्ठी के दिन करें ये उपाय, संतान सुख की होती है प्राप्ति

Skanda Shashti Upay: आज स्कंद षष्ठी है। आज के दिन स्वामी कार्तिकेय और मां पार्वती की षष्ठी के रूप में पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से नि:संतान को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि अगर संतान पर कोई बाधा या संकट मंडरा रहा हो तो वो भी दूर हो जाता है। इस दिन पूजा करने से जहां षष्ठी माता से संतान वर की प्राप्ति होती है। वहीं, भगवान कार्तिकेय जी की पूजा से व्यक्ति के बिगड़े काम बन जाते हैं। शुक्ल पक्ष की षष्ठी का अर्थ है शुक्ल पक्ष के चन्द्रमा का छठा भाव। कहा जाता है कि जब भी किसी वस्तु के 6 भाग किए जाते हैं तो एक शुभ योग बन जाता है। इस दिन अगर कुछ कार्य किए जाएं तो व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही संतान की परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

स्कंद षष्ठी के दिन करें ये उपाय:

1. इस दिन पूजा करते समय षष्ठी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से अजय संतान प्राप्त होती है। साथ ही कार्तिकेय भगवान के नामों का जाप भी करना चाहिए।

2. अगर कार्तिकेय जी को लाल चंदन चढ़ाया जाए तो व्यक्ति की संतान कठिन परिस्थितियों से निकल जाती है। साथ ही उन्हें इस तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

3. ॐ ह्रीं षष्ठीदेव्यै स्वाहा... इस मंत्र का उच्चारण कमलगट्टे की माला पर 1100 बार करना चाहिए। ऐसा करने से इच्छित वर की प्राप्ति होती है। फिर मां दुर्गा को पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेद्य चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को हर काम में सिद्धि प्राप्त होती है।

4. अगर इस दिन मयूर की पूजा की जाए तो संतान पर आया संकट टल जाता है।

5. भगवान कार्तिकेय को कमल पुष्प और सुदर्शन चक्र चढ़ाने से जिद्दी संतान ठीक हो जाती है।

6. अगर बच्चा किसी गलत संगत या काम में पड़ जाता है तो आज के दिन कार्तिकेय जी को मोर पंख, बूंदी से बने लड्डू, केसर और शंख चढ़ाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी