Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का राशि परिवर्तन, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

Shukra Rashi Parivartan 2021 ज्योतिष में शुक्र को प्रेम सुख सौभाग्य आदि का प्रतीक और कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन हुआ है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किसकी किस्मत चकेगी?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:01 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:31 AM (IST)
Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का राशि परिवर्तन, इन लोगों की चमकेगी किस्मत
Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का राशि परिवर्तन, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

Shukra Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुख, सौभाग्य आदि का प्रतीक और कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन हुआ है। मंगलवार 04 मई को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर शुक्र का वृष राशि में गोचर हुआ है। इस राशि परिवर्तन के साथ ही 28 मई तक शुक्र वृष राशि में स्थि​त होगा। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किसकी किस्मत चकेगी?

मेष: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए रिश्ते आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। दाम्पत्य जीवन पर ध्यान दें।

वृष: आपके लिए शुक्र का गोचर लाभदायक होगा। यश और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है।

मिथुन: विदेश में अध्ययन करने की चाह पूरी हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

कर्क: समय खुशहाल ​होगा। धन लाभ का योग बन रहा है। आपके लिए बिजनेस का अच्छा समय है। शादी का प्रस्ताव का सकता है।

सिंह: शुक्र के परिवर्तन से करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। नया वाहन या नई संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है।

कन्या: सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है।

तुला: किसी राजनेता का सहयोग मिलेगा। भविष्य की कोई योजना है तो वह पूर्ण हो सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होगा।

वश्चिक: इस राशि के लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में आपको गलतफमी से बचना है। नुकसान होने की आशंका है।

धनु: नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है या आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम खराब हो सकता है।

मकर: आर्थिक स्तर पर आप सुदृढ़ रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छा समय है। लव लाइफ के लिए समय निकालें।

कुंभ: यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो समय आपके लिए अच्छा है। हालांकि विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। आपका प्रभाव बढ़ेगा।

मीन: बिजनेस से संबंधी यात्राएं फिलहाल न करें। भाई और बहन से संबंध ठीक होंगे। बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी