Shubh Muhurat January 2021: जनवरी 2021 में ये हैं विवाह, मुंडन और अन्य कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त

Shubh Muhurat January 2021 वर्ष 2021 प्रारंभ हो चुका है। जनवरी 2021 का आधा माह खत्म होने को है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का भी समापन हो चुका है। आज जानते हैं इस जनवरी 2021 के शुभ मुहूर्त के बारे में।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:24 AM (IST)
Shubh Muhurat January 2021: जनवरी 2021 में ये हैं विवाह, मुंडन और अन्य कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त
Shubh Muhurat January 2021: जनवरी 2021 में ये हैं विवाह, मुंडन और अन्य कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त

Shubh Muhurat January 2021: वर्ष 2021 प्रारंभ हो चुका है। जनवरी 2021 का आधा माह खत्म होने को है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का भी समापन हो चुका है। आज जानते हैं इस जनवरी 2021 के शुभ मुहूर्त के बारे में।  कई लोगों के कई काम वर्ष 2020 अधूरे रह गए थे, जिन्हें लोग वर्ष 2021 में पूरा करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी अच्छे काम के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है। 

ज्योतिषविदों के अनुसार, वर्ष 2021 में कई शुभ तिथियां हैं जिनमें अलग-अलग तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। चाहें आपको नया घर खरीदना हो या फिर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हो तो आपको एक शुभ तिथि की आवश्यकता होगी। ऐसे में जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको अगले वर्ष जनवरी की शुभ तिथियों की जानकारी दे रहे हैं।

Shubh Vivah Muhurat 2021: नए साल में 7 माह ही बजेगी शहनाई, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2021 में ये हैं शुभ तिथियां-

दुकान या मकान से जुड़े किसी भी शुभ कार्यों के लिए शुभ तिथियां हैं- 5 जनवरी, 6 जनवरी, 8 जनवरी, 14 जनवरी, 17 जनवरी, 26 जनवरी और 30 जनवरी

विवाह मुहूर्त की बात करें तो जनवरी माह में केवल एक ही शुभ मुहूर्त है। जनवरी 2021 में विवाह के लिए 18 जनवरी को शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है मुंडन। इसके लिए शुभ मुहूर्त देखना बेहद अहम होता है। मुंडन के शुभ मुहर्त की बात करें तो जनवरी 2021 में मुंडन के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी