Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 सितंबर 2021 का पंचांग, शनि प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद शुक्ल द्वादशी है। आज 18 सितंबर 2021 और दिन शनिवार है। आज शनि प्रदोष व्रत है। पुत्र प्राप्ति की कामना से आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और शनि प्रदोष का व्रत रखा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:39 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 सितंबर 2021 का पंचांग, शनि प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 सितंबर 2021 का पंचांग, शनि प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 18 सितंबर 2021 और दिन शनिवार है। आज शनि प्रदोष व्रत है। पुत्र प्राप्ति की कामना से आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और शनि प्रदोष का व्रत रखा जाता है। आज सुकर्मा योग, रवि योग और द्विपुष्कर योग है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी और शनिदेव की आराधना भी करनी चाहिए। इनकी कृपा से आपके सारे कष्ट मिट जाएंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: पंचक (दोपहर 03:26 बजे से प्रारंभ, 24 सितंबर को प्रात: 08:30 बजे पर समाप्त)

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 06 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी धनिष्ठा नक्षत्र 27 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र सुकर्मा योग 18 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग मकर में चंद्रमा 15 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 07 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 23 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सुकर्मा योग: आज शाम 06 बजकर 25 मिनट तक।

रवि योग: 19 सितंबर को प्रात: 03 बजकर 21 मिनट से सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: आज सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 05 बजकर 04 मिनट से शाम 06 बजकर 39 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 05 बजकर 08 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल प्रात: 04 बजकर 14 मिनट पर है।

आज भाद्रपद शुक्ल द्वादशी है। आज शनिवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी और शनि देव के मंत्रों का जाप भी उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी