Shani Margi 2021: आज से शनि देव हुए मार्गी, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

Shani Margi 2021 न्याय के देवता शनि देव आज 11 अक्टूबर दिन सोमवार से मार्गी हुए हैं। वे आज सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हुए हैं। आज हम जानते हैं कि शनि देव के मार्गी होने का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:57 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 01:43 PM (IST)
Shani Margi 2021: आज से शनि देव हुए मार्गी, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?
Shani Margi 2021: आज से शनि देव हुए मार्गी, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

Shani Margi 2021: न्याय के देवता शनि देव आज 11 अक्टूबर दिन सोमवार से मार्गी हुए हैं। वे आज सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हुए हैं। वे मकर राशि में अगले साल 2022 में 29 अप्रैल तक मार्गी रहेंगे। वे इस तारीख तक सीधी चाल से चलेंगे। शनि देव इस वर्ष 2021 में 23 मई से वक्री हुए थे यानी उल्टी चाल से चल रहे थे। 29 अप्रैल 2022 के बाद वे मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि देव के मार्गी होने से 12 राशियों पर कुछ अच्छे तो कुछ बुरे प्रभाव भी पड़ेंगे। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि शनि देव के मार्गी होने का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।

शनि मार्गी 2021: राशियों पर प्रभाव

मेष: कार्य क्षेत्र में सफलता, करियर की समस्याएं दूर होंगी, तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

वृष: करियर की सभी समस्याएं खत्म होंगी, नए अवसर मिलेंगे, नौकरी में अधिक मेहनत करनी होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मिथुन: शनि कृपा से भाग्य का साथ होगा। करियर में सफलता के योग हैं। रिसर्च से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

कर्क: निजी और प्रोफेशनल क्षेत्र की दिक्कतें दूर होंगी। नौकरी या फिर बिजनेस में बदलाव का योग है। नए और बेहतर अवसर मिलेंगे। सोच-विचार से निर्णय करें।

सिंह: शनि कृपा से शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। सेहत बेहतर होगा, नौकरी में क्षमता प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

कन्या: नए कार्य में शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। कठिनाइयां दूर होंगी। जीवन सुखमय होगा। नौकरी वालों की सैलरी बढ़ सकती है।

तुला: भूमि और संपत्ति के मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनि की ढैय्या से प्राप्त होने वाली पीड़ा में कमी आएगी।

वृश्चिक: नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा होगा। योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काम में मेहनत और ईमानदारी आपको सफलता देगी।

धनु: शनि कृपा से आय में वृद्धि होगी, जिससे आ​र्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

मकर: शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलने के संकेत हैं। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में लाभ का योग है।

कुंभ: आपका बिजनेस देश से बाहर है, तो आपको शनि कृपा से उसमें तरक्की मिल सकती है। शनि जब तक मार्गी हैं, तब तक का समय काल आपके लिए बेहतर हो सकता है।

मीन: बिजनेस से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बिजनेस में सफलता से खुशी मिलेगी। किसी पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी