Shani Margi 2020: शनिदेव कल से हुए हैं मार्गी, जानें आपके जीवन में क्या पड़ेगा प्रभाव

Shani Margi 2020 शनि कल 29 सितंबर दिन मंगलवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हुए हैं। इससे लगभग हर राशि के जातक पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि ये अच्छी बात है कि शनि की चाल में ये परिवर्तन मार्गी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:34 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:28 AM (IST)
Shani Margi 2020: शनिदेव कल से हुए हैं मार्गी, जानें आपके जीवन में क्या पड़ेगा प्रभाव
शनि आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं।

Shani Margi 2020: शनि कल 29 सितंबर दिन मंगलवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हुए हैं। इससे लगभग हर राशि के जातक पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि ये अच्छी बात है कि शनि की चाल में ये परिवर्तन मार्गी है, वक्री नहीं, जो कि अच्छा संकेत हैं। ज्योतिषविद् अनीष व्यास बता रहे हैं कि शनि के मार्गी होने से किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

मेष

शनि का मकर राशि में मार्गी होना आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा क्योंकि शनि का आपकी राशि में भाग्य के स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं।

वृष

सुखद और शुभ फल देने वाली यात्राओं में वृद्धि होगी। आपकी राशि के लिए शनि का मार्गी होना आपके के लिए धन वृद्धि में सहायक होगा।

मिथुन

शनि का मार्गी होना आपके लिए बाधाएं दूर करने वाला और कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा।

कर्क

शनि का मार्गी होना आपके लिए सेहत के मामले में चली आ रही परेशानियों से निजात दिलाएगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए पांचवे भाव में शनि का मार्गी होना वैवाहिक और रोमांटिक जीवन में रिश्तों की सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला रहेगा। इसके अलावा धन लाभ के नए अवसर बनेंगे।

कन्या

कन्या राशि में शनि का मार्गी सुख के भाव में हो रहा है, ऐसे में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं के अच्छे संकेत हैं। वहीं, जो जातक नौकरी या बिजनेस में सलग्न हैं, उनके लिए विशेष अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं।

तुला

आपको शनि कठिन परिश्रम करवाने के बाद ही उचित फल प्रदान करेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक

तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं। ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धनु

शनि के धनु राशि में मार्गी होने से आपको लाभ मिल सकता है। मार्गी शनि शुभ फल देते हैं। ऐसे में आपको सभी तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। मार्गी शनि आपके लिए उन्नति का योग बना रहे हैं।

मकर

मकर राशि शनि की राशि है। यह आपकी 12वें स्थान से वक्री से मार्गी हो रहे हैं। आपके लिए अच्छा संकेत है। भविष्य में धन लाभ, मान सम्मान और किस्मत का साथ मिलने के अच्छे संकेत हैं।

कुंभ

मकर राशि के अलावा कुंभ को शनि का स्वामित्व मिला हुआ है। नौकरी पेशा जातकों के लिए शनि का मार्गी होना उनके के लिए लाभकारी रहेगा। अब से पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला परिणाम लाने वाला रहेगा।

शनि के सरल उपाय

1. कुण्डली विश्लेषक अनीष व्यास ने बताया कि हनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का पाठ करें।

2. मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक जलाएं, दर्शन का लाभ लें।

3. मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

4. शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान अवश्य करें। गरीब, वृद्ध, असहाय लोगों को भोजन कराएं। पशु पक्षियों के लिए दाने, हरे चारे, पानी की व्यवस्था करें।

5. तेल का दान भी करना चाहिए। तेल दान करने से आपको अपने कष्टों से छुटकारा मिलता है।

6. शनिवार को लोहे से बनी चीजों को दान करना चाहिए। इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव शांत होते हैं। लोहा दान देने से शनि की दृष्टि निर्मल होती है।

7. काले घोड़े की नाल का छल्ला शनिवार के दिन माध्यम अंगुली में धारण करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी