30 जुलाई 2021 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:56 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:50 AM (IST)
30 जुलाई 2021 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी
30 जुलाई 2021 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक दोपहर 02:02 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 03:55 बजे से शाम 04:44 बजे तक।

राशिफल

मेष: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी का साहयोग रहेगा। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। आपसी संबंधों में मधुरता

आएगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी