28 नवंबर 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी
आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 नवंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।
आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
28 नवंबर, 2021 रविवार मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष नवमी की तिथि।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
राशिफलः
मेष: कोई ऐसी घटना हो जो आपके हित में न हो। पारिवारिक और मानसिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संयम बरतें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। संयम बरतें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।
सिंह: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या: धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।
तुला: घर के मुखिया या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
मकर: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।