27 जनवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, मेहनत सफल रहेगी, उपहार मिलेगा

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 01:04 PM (IST)
27 जनवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, मेहनत सफल रहेगी, उपहार मिलेगा
27 जनवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, मेहनत सफल रहेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: शुक्र मकर राशि में।

आज की भद्रा: रात्रि के 01:18 बजे से 28 जनवरी को दोपहर 01:06 बजे तक।

राशिफल

मेष: परिवार की किसी वृद्ध महिला से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें।

वृष: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मूजबूत होगा।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है, लेकिन सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

chat bot
आपका साथी