27 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, किसी कार्य के होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 फरवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:50 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:18 PM (IST)
27 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, किसी कार्य के होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा
27 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, किसी कार्य के होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: माघी पूर्णिमा।

विशेष: रविदास जयंती एवं भैरवी जयंती।

रा​शिफल

मेष: रोग और शत्रु प्रभावी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया कार्य सफल होगा।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। घर के मुखिया या महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यस्तता के कारण से मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी