26 जुलाई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, परिश्रम से कामयाबी मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:21 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:46 AM (IST)
26 जुलाई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, परिश्रम से कामयाबी मिलेगी
26 जुलाई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, परिश्रम से कामयाबी मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक, द्वितीया तिथि की क्षय।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावण सोमवार।

आज की भद्रा: दोपहर 03:25 से रात्रि के 02:55 बजे तक।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुरुषार्थ फलीभूत होगा।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संबंध मधुर होंगे।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयासों को गति मिलेगी।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम बरतें।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयासों को गति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी