25 नवंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान बढ़ेगा

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 नवंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:25 AM (IST)
25 नवंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान बढ़ेगा
25 नवंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान बढ़ेगा

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

राशिफल

मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध प्रगाण होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है, जबकि पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संयम बरतें।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी