25 फरवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 फरवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:03 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:02 PM (IST)
25 फरवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
25 फरवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: कल्पादि 13।

विशेष: गुरु पुष्य योग, सवार्थ सिद्धि योग।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन व्यय अधिक होने से मन अशांत होगा। ईश्वर की आराधना करें।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। धर्म गुरु या पिता का प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

chat bot
आपका साथी