23 जनवरी 2021 का राशिफल: कुंभ रा​शि वालों के लिए बिजनेस के नए मार्ग खुलेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:36 PM (IST)
23 जनवरी 2021 का राशिफल: कुंभ रा​शि वालों के लिए बिजनेस के नए मार्ग खुलेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
23 जनवरी 2021 का राशिफल: कुंभ रा​शि वालों के लिए बिजनेस के नए मार्ग खुलेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

 Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती।

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृष: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से सहयोग लेने में सफल होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: रोग और शत्रु सक्रिय रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति भी संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। कालसर्प योग का प्रभाव आज दिखेगा। भगवान शिव की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर नए मार्ग खुलेंगे।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

chat bot
आपका साथी