21 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today राम नवमी पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:51 PM (IST)
21 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
21 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री दुर्गानवमी, श्रीराम नवमी, तारा जयंती।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। अहंकार में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: गलत निर्णय कष्टकारी हो सकता है। चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज का प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहना होगा।

कन्या: रोग या शत्रु तनाव का कारण होंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सतर्क रहें। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तों में मजबूती आएगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्ते मजबूत होंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

chat bot
आपका साथी