20 अक्टूबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को चल या अचल संपत्ति प्राप्त हो सकती है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:14 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 02:38 PM (IST)
20 अक्टूबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को चल या अचल संपत्ति प्राप्त हो सकती है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
तुला राशि वालों को चल या अचल संपत्ति प्राप्त हो सकती है.

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत, ललिता पंचमी, शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी।

आज की भद्रा: प्रात: 11:18 बजे समाप्त।

राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारी का सहायोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सेदारी रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहकर कार्य करें।

तुला: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। किसी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

chat bot
आपका साथी