17 मई 2021 का राशिफल: मकर रा​शि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:32 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:32 AM (IST)
17 मई 2021 का राशिफल: मकर रा​शि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
17 मई 2021 का राशिफल: मकर रा​शि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री आदिशंकराचार्य जयंती।

राशिफल

मेष: पिता या घर मुखिया का सहयोग रहेगा। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: मन अशांत रहेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ का मानसिक तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी