15 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:36 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:36 AM (IST)
15 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बिजनेस में प्रगति होगी
15 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: अक्षय तृतीया।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:01 बजे से 16 मई को प्रात: 10:02 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। चल रहे कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन: मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हंै। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

सिंह: उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोग या विरोधी से सतर्क रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: निजी सुख में व्यवधान रहेगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। आर्थिक तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। व्यर्थ की उलझनें भी संभव है। संयम से काम लें।

chat bot
आपका साथी