12 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालें के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:13 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:13 AM (IST)
12 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालें के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रगति होगी
12 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालें के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक प्रात: 11:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की अमावस्या, सोमवती अमावस्या।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवत्ति में वृद्धि होगी। सूर्य और मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा, लेकिन अध्यात्मिक ऊर्जा की दिशा में प्रगति होगी।

वृष: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भयवश कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संयम से काम लेना हितकर होगा।

मिथुन: मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्मल है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: मंगल का परिवर्तन आंशिक तनाव देगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नए अनुबंध की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

कन्या: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी या रोग मानसिक तनाव देगा। अज्ञात भय से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

धनु: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर सचेत रहें।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयासों से सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी