07 मई 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:00 AM (IST)
07 मई 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सम्मान में वृद्धि होगी
07 मई 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: बरूथिनी एकादशी व्रत।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

वृष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान या शिक्षा के कारण तनाव रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी हो सकती है।

कन्या: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानी रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सचेत रहकर काम करें।

तुला: स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन दुर्घटना या गलत संगत समस्या उत्पन्न कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी