06 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, सेहत के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 06 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:47 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:47 AM (IST)
06 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, सेहत के प्रति सचेत रहें
06 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी,

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: दोपहर 02:10 बजे तक।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। पिता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनों से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लेना होगा।

धनु: रोग या शत्रु पीड़ा का कारण हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सतर्कता से आप स्वस्थ रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना जरूरी है।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

chat bot
आपका साथी