05 अगस्त 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 अगस्त 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:54 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:30 PM (IST)
05 अगस्त 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी
05 अगस्त 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।

विशेष: मंगल अस्त पश्चिम में।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, जबकि बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक या राजनीतिक योजना में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

वृष: पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: आपसी रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हंै। संयम से काम लें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

तुला: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक तनाव रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: रिश्तों में मजबूती आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

chat bot
आपका साथी