04 दिसंबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालें वाणी पर संयम रखें, कार्य स्थल पर मतभेद होने की संभावना है

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:00 AM (IST)
04 दिसंबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालें वाणी पर संयम रखें, कार्य स्थल पर मतभेद होने की संभावना है
04 दिसंबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालें वाणी पर संयम रखें, कार्य स्थल पर मतभेद होने की संभावना है

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 4 दिसंबर, 2021 शनिवार मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: अमावस्या, कमला जयंती।

विशेष: अदृश्य सूर्य ग्रहण भारत में, राशि परिवर्तन मंगल वृश्चिक राशि में।

राशिफल:

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई बहन से मतभेद हो सकते हंै। वाणी पर संयम रखें, जबकि पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर है।

तुला: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति तनाव पूर्ण होगी। किसी अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से सहयोग मिलेगा। व्यावासायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संयम से काम लेना हितकर होगा।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संयम बरतें।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी