Ram Navami 2020 Horoscope: मिथुन राशि वालों को उपहार मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

Ram Navami 2020 Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं राम नवमी 02 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें राम नवमी का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 05:17 AM (IST)
Ram Navami 2020 Horoscope: मिथुन राशि वालों को उपहार मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें
Ram Navami 2020 Horoscope: मिथुन राशि वालों को उपहार मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीरामनवमी, तारा जयंती।

राशिफल

मेष: केमद्रुम योग स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें।

वृष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

वृश्चिक: मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: कुछ पारिवारिक कार्य मे व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की स्थिति तनाव पूर्ण हो सकती है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी