Rahu Rashi Parivartan 2020 Effects: राहु के राशि परिवर्तन से आप भी होगा प्रभाव, जानें बीज मंत्र एवं उपाय

Rahu Rashi Parivartan 2020 Effects राहु 23 सितम्बर से राशि परिवर्तन कर रहा है। जानते हैं सभी राशियों पर राहु के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है। साथ ही यह भी जानें कि राहु के दुष्प्रभावों से बचने के लिए क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 12:30 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:49 AM (IST)
Rahu Rashi Parivartan 2020 Effects: राहु के राशि परिवर्तन से आप भी होगा प्रभाव, जानें बीज मंत्र एवं उपाय
राहु का बीज मंत्र एवं बचाव के उपाय।

Rahu Rashi Parivartan 2020 Effects: राहु 23 सितम्बर से राशि परिवर्तन कर रहा है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं सभी राशियों पर राहु के इस गोचर का क्या  प्रभाव पड़ने वाला है। साथ ही यह भी जानें कि राहु के दुष्प्रभावों से बचने के लिए क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं।  

मेष

आपके लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। कई क्षेत्रों में आपको शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। 

वृष

गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस समय बोलते समय सावधानी बरतें। 

मिथुन

आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है।

कर्क

आपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है, लेकिन आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना तो बन रही है, लेकिन आपको सावधानी से काम लेने की आवश्यकता होगी।

सिंह

राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में इजाफा होगा। राहु के शुभ प्रभाव के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धि का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या

आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

तुला

आपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा क्योंकि राहु की पैनी दृष्टि आपके किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपके नैतिक मूल्यों का पतन हो सकता है।

वृश्चिक

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को फायदा होगा। खासकर यदि आप किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर आपको उसमें सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नशे की हालत में वाहन को न चलाएं।

धनु

व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर पार्टनरशिप में कार्य करना बहुत अधिक फायदे का सौदा नहीं होगा। व्यापार में सावधानी के साथ कदम लेना सही रहेगा, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह गोचर लाइफ पार्टनर से मतभेद का कारण भी बन सकता है।

मकर

राहु के गोचर से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आपको ध्यान से आर्थिक फैसले लेने होंगे। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको उनके कुचक्र से बचना होगा।

कुंभ

आपकी संतान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर आप चिंतित दिखाई देंगे। अगर आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन

आपकी माता जी को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सेहत का ध्यान रखें। आपके सुखों में भी कमी आ सकती है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा।

राहु शांति के लिए उपाय 

1. राहु की शांति के लिए राहु के बीजमंत्र का 18,000 की संख्या में जाप करें। राहु यंत्र की घर में स्थापना से भी व्यक्ति की पीड़ा कम हो जाती है। 

2. राहु को शांत करने के लिए शनिवार का व्रत करना चाहिए। कौए को मीठी रोटी दें और ब्राह्मण या गरीबों को चावल खिलाएं। गरीब व्यक्ति की कन्या की शादी करनी चाहिए। 

3. राहु की दशा से आप पीड़ित हैं, तो अपने सिरहाने जौ रखकर सोएं और सुबह उनका दान कर दें। इससे राहु की दशा शांत होगी। 

4. हनुमान जी या सरस्वती माता की पूजा करें। बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें। 

5. ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रखें। सिर में चोटी वाले स्थान पर बाल बांधकर रखें। गोमेद धारण करें। 

6. तिल, जौ किसी हनुमान मंदिर में दान करें। जौ या अनाज को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। कोयले को पानी में बहाएं। मूली दान में दें। 

7. सोते समय सिर के पास किसी पात्र में जल भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ में डाल दें। यह प्रयोग 43 दिन करें। 

8. आप काले कुत्ते को रोटी खीला सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने घर में या अपने साथ राहु यंत्र रख सकते हैं। इसके आपको काफी लाभ होगा।

9. राहु का बीज मंत्र- ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।

 डिस्क्लेमर- 

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''

chat bot
आपका साथी