Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का गोचर आज, इन 4 राशियों के लिए होगा शुभ
Shukra Rashi Parivartan 2021 शुक्र को प्रेम सौन्दर्य कला तथा भाव प्रधान तत्वों का कारक माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह इस दिन मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगाजानते हैं इनके बारे में।
Shukra Rashi Parivartan 2021: भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह की गणना शुभ ग्रहों में की जाती है। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में प्रेम, सौन्दर्य, कला तथा भाव प्रधान तत्वों का करक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर लगभग 23 दिनों में करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 22 जून को दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं इनके बारे में...
मेष राशि –
शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद है। मेष राशि इस समय चतुर्थ भाव में है, जिस कारण शुक्र का गोचर आय में वृद्धि तथा नौकरी में तरक्की का योग बना रहा है। यह परिवर्तन आपके जीवन में शुभकारी बदलाव लायेगा।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के लिए ये गोचर धन,परिवार तथा वाणी से संबंधित परिव्रतन ला रहा है। इस राशि पर शुक्र ग्रह के गोचर के कारण निवेश में लाभ होने, आमदनी बढ़ने तथा यात्राएं करने के संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ कारक है। इस राशि के जातकों की व्यापार में वृद्धि होने तथा नया व्यापार शुरू करने के अच्छे संयोग बन रहे हैं, परन्तु सेहत और व्यर्थ की बातों में उलझने से बचने के लिए विशेष ध्यान देना होगा।
मकर राशि –
शुक्र ग्रह के गोचर काल में यह राशि अपने सातवें भाव में है। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर विवाह के संयोग बना रहा है। लम्बे समय से रूके हुए विवाह और नातेदारी के कार्यों के सम्पन्न होने की पूरी संभावना है। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर विचलन पैदा हो सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'